{"_id":"698e4d5cabdd5fa7f602c703","slug":"divyashree-won-three-medals-in-gymnastics-ambala-news-c-36-1-sknl1003-158189-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिव्याश्री ने जिम्नास्टिक में जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिव्याश्री ने जिम्नास्टिक में जीते तीन पदक
Fri, 13 Feb 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
जूनियर नेशनल रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक दिखाती दिव्याश्री व अन्य खिलाड़ी। स्वयं
अंबाला। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित जूनियर नेशनल रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में अंबाला की होनहार खिलाड़ी दिव्याश्री ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिव्याश्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर न केवल अंबाला, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। पांच से सात फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में हरियाणा की चार सदस्यीय जूनियर टीम ने भाग लिया था, जिसमें दिव्याश्री ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया। दिव्याश्री की इस सफलता के पीछे एक प्रेरणादायक संघर्ष छिपा है। उनके पिता पंकज वर्मा, रामबाग रोड पर सीएससी सेंटर चलाते हैं। वह स्वयं भी जिम्नास्टिक के राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहे हैं। पंकज बताते हैं कि सुविधाओं के अभाव में वह खेल में बहुत आगे नहीं बढ़ पाए थे, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी के माध्यम से अपना सपना पूरा करने की ठानी।
उन्होंने दिव्याश्री को महज साढे़ चार साल की उम्र में ही जिम्नास्टिक के मैदान में उतार दिया था। आज 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद दिव्याश्री राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
अब तक दिव्याश्री ने चार नेशनल पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वह चार नेशनल चैंपियनशिप में शिरकत कर चुकी हैं। पहले दो नेशनल में बेहतरीन भागीदारी के बाद, उन्होंने कोलकाता में आयोजित तीसरे नेशनल में कांस्य पदक जीता था। अब पुणे में एक सिल्वर और दो ब्रांज जीतकर उन्होंने नेशनल स्तर पर अपने कुल पदकों की संख्या चार कर ली है। इसके अलावा, राज्य स्तर पर भी उनके नाम छह पदक दर्ज हैं।
विज्ञापन
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा दिव्याश्री राजकीय पीजी कॉलेज, अंबाला छावनी में कोच अंजु दुआ और कोच सतपाल छाबड़ा की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच सतपाल ने बताया कि दिव्याश्री की सफलता का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास और समर्पण को जाता है। संवाद