{"_id":"674ffabfa37dc6780506de55","slug":"dividers-in-sectors-are-not-cleaned-corporation-is-not-taking-care-ambala-news-c-36-1-amb1003-133840-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टरों में डिवाइडर पर सफाई नहीं, निगम नहीं कर रहा देखरेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टरों में डिवाइडर पर सफाई नहीं, निगम नहीं कर रहा देखरेख
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टरों में गंदगी का आलम है। सड़क से लेकर डिवाइडर तक गंदगी फैली रहती है। शहर के नई अनाज मंडी रोड से लेकर सेक्टर-9 गेट तक हालात खराब हैं। सड़क के दोनों तरफ गंदगी है। यह गंदगी काफी समय से साफ नहीं की गई। यहां मिट्टी जमा है और झास उगा हुआ है। सेक्टर में अंदर की तरफ सफाई हो रही है जबकि बाहर मुख्य गेट और सड़क पर हालत खराब हैं। नगर निगम की ओर से सेक्टरों में सफाई व्यवस्था देखी जा रही है।
वहीं, नगर निगम और एचएसवीपी दो विभागों के बीच लोग फंसकर रह गए हैं, क्योंकि यह दोनों विभाग एक-दूसरे पर व्यवस्थाओं को सुधारने का जिम्मा डाल देते हैं। इसी तरह सेक्टरों में गुरुद्वारा चौक से लेकर जलबेड़ा रोड पर स्ट्रीट लाइट भी कभी बंद रहती है तो कभी जल जाती है। शहीद उधम सिंह चौक के पास ही सड़क के साइड में लगी ग्रिल टूटी पड़ी है। यह ग्रिल कुछ समय पहले ही लगाई गई थी।