फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Disturbed by molestation, girl students pleaded for security

छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by molestation, girl students pleaded for security
मुलाना। आवारा लड़कों द्वारा हर रोज की छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने स्कूल की प्रिंसिपल पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली का है। यहां छुट्टी होते ही आवारा लड़के मोटरसाइकिलों पर रास्ते में जाती छात्राओं को छेड़ते व फब्तियां कसते हैं। पत्र में छात्राओं ने कहा कि जब उनकी छुट्टी होती है तो करीब 10-12 आवारा लड़के उनके साथ गलत हरकतें करते हैं। वो रोड पर जाती छात्राओं को छेड़ते हैं।
विज्ञापन

युवक आसपास के गांवों व कस्बों के बताए जा रहे हैं। छात्राओं ने प्रिंसिपल को पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। प्रिंसिपल सुदेश कुमारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। मुलाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्कूल के शुरू होने व छुट्टी के समय पीसीआर तैनात कर दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आवारा लड़कों पर शिकंजा कसने के लिए पीसीआर को स्कूल के आसपास रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसे किस्म के लड़कों से सख्ती से निपटा जाएगा। छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, मुलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed