{"_id":"67293349b92e537c540d1224","slug":"district-level-youth-festival-from-21st-ambala-news-c-36-1-amb1003-132138-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव 21 से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (लड़के) में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 21 और 22 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।
संस्थान प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि इस युवा महोत्सव में विभिन्न जिलों से अच्छी से अच्छी प्रतिभाएं पहुंचेगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस युवा महोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में यह महोत्सव करवाया जाएगा। सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 21 व 22 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय आईटीआई व पंचायत भवन अंबाला शहर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला युवा महोत्सव में जिलेभर से इच्छुक युवा जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष तक है वह माई भारत पोर्टल डॉट जीओवी डाट इन पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में संपर्क कर सकते हैं।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता के प्रथम विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के पास आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो का होना आवश्यक है। वहीं, आठ नवंबर को विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक नृत्य ग्रुप, लोक नृत्य एकल, लोक गीत गू्रप, लोक गीत एकल, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
जिला यूथ समन्वयक अधिकारी और प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि आठ नवंबर को विज्ञान मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई में किया जाएगा। इसमें जिला के सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान एवं स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे।