{"_id":"61bce603eb0035345f30cca6","slug":"district-administration-and-health-department-swung-into-action-on-deteriorating-sex-ratio-ambala-news-knl930895189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े लिंगानुपात पर हरकत में आया जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े लिंगानुपात पर हरकत में आया जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
सीएमओ व अन्य अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त।
- फोटो : Ambala
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के गृह जिला में बिगड़े लिंगानुपात पर जिला प्रशासन हरकत में आया है। डीसी विक्रम सिंह ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को छापामारी की कार्रवाई में तेजी लाने के सख्ती से निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को डीसी ने अपने कार्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और संबंधित विभागों की बैठक ली।
बैठक में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और केमिस्ट की दुकानों पर गर्भपात संबंधित दवाइयों को बेचने पर लगाम लगाने के दृष्टिगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इन मामलों में संलिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बता दें कि 17 दिसंबर 2021 को अमर उजाला में बिगड़े लिंगानुपात का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद उपायुक्त गंभीर दिखे और अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का कार्य किया जाता हैं, अन्य विभाग भी इसमें अपनी सहभागिता निभाएं। जहां भी भ्रूण जांच की सूचना मिलती है, उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह को निर्देश दिए कि वे रूप रेखा तैयार करते हुए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी कहा कि वे कन्या भ्रूण हत्या रोकने में आगे आकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। उपायुक्त ने कहा कि नंबरदार व पटवारियों के माध्यम से भी यह कार्य किया जा सकता हैं। इसलिए डीआरओ उन्हें भी सतर्क करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला, डीआरओ राजबीर धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, डॉ. बलविंद्र कौर, डॉ. सुनिधि करौल, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
ड्रग कंट्रोलर को केमिस्ट की दुकानों पर जांच के निर्देश
उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोलर को भी निर्देश दिए कि वे केमिस्ट की दुकानों पर जाकर उनके स्टॉक की जांच करें। यदि वहां अनियमितता पाई जाती है, तुरंत कार्रवाई अमल में लाएं।
अस्पतालों और लैब का निरीक्षण करें सीएमओ
उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह को निर्देश दिए कि वे निजी अस्पतालों और लैब में जाकर औचक निरीक्षण करें। वहां नियमों की अवहेलना मिलने पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें।
मोबाइल नंबर जारी, सूचना पर एक लाख का इनाम
उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 74978-98200 पर सूचना या व्हाट्सएप संदेश दे सकता हैं। यह नंबर उपायुक्त कार्यालय का है। सटीक सूचना होने पर संबंधित व्यक्ति को एक लाख रुपये की राशि सरकार द्वारा देने का प्रावधान है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाता है।
सटीक सूचना देकर चार लाख की राशि प्राप्त की एक महिला ने
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष कन्या भ्रूण हत्या रोकने की कार्रवाई के तहत नौ जगहों पर छापामारी की गई। इनमें से आठ पीएनडीटी की और एक अन्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के दृष्टिगत एक महिला ने इस कार्य में बखूबी कार्य किया है। उसने सटीक सूचना देते हुए चार लाख रुपये की राशि प्राप्त की हैं।