फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute over list of in-charges of Haryana Congress, MP Varun advised to form an organization

Haryana: कांग्रेस की प्रभारियों की सूची पर रार, सांसद वरुण ने संगठन बनाने की दी नसीहत; पत्र लिखकर दिया जोर

Wed, 29 Jan 2025 05:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने पत्र को सार्वजनिक करते हुए सांसद वरुण चौधरी ने शीर्षक में लिखा है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से बार-बार आग्रह करने पर भी कोई कार्यवाही न होने के कारण इस मामले को सार्वजनिक किया।

विज्ञापन
Dispute over list of in-charges of Haryana Congress, MP Varun advised to form an organization
सांसद वरुण चौधरी का पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

निकाय चुनाव की तैयारियों से पहले ही कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग मत सामने आ गए हैं। मंगलवार को जहां कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने निकाय चुनाव को लेकर प्रभारियों व अन्य से जुड़ी चार सूचियां जारी की। इसके एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस से अंबाला के सांसद वरुण चौधरी इस पर प्रदेश प्रभारी को ही नसीहत दे डाली। प्रदेश प्रभारी को लिखे पत्र में वरुण ने कहा है कि कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने की तरफ ध्यान देना चाहिए। 28 जनवरी को निकाय चुनाव को लेकर जो चार सूचियां जारी की गईं हैं उनके स्थान पर संगठन को बनाने की अधिक जरूरत दिखाई देती है। 

विज्ञापन


जो सूची जारी की गई है उनमें उन लोगों के नाम भी शामिल हैं जो धरातल पर सक्रिय भी नहीं हैं। इनमें से कुछ नेता तो पिछले साल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के सामने ही चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ ही हरियाणा में कांग्रेस का ब्लॉक स्तर तक का संगठन बनाया जाना चाहिए। इस पत्र के वायरल होते ही प्रदेश कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौरान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मजबूरी में लिखना पड़ा पत्र
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने पत्र को सार्वजनिक करते हुए सांसद वरुण चौधरी ने शीर्षक में लिखा है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से बार-बार आग्रह करने पर भी कोई कार्यवाही न होने के कारण इस मामले को सार्वजनिक किया। जिससे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात रखी जा सके। गौरतलब है कि संगठन न होने को लेकर कांग्रेस के कई नेता प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व पर हार का ठीकरा भी फोड़ चुके हैं। अब सांसद वरुण चौधरी का सार्वजनिक मंच पर आना सभी को चौका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed