फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute over cutting of tree, two burnt after pouring petrol

Ambala News: पेड़ काटने पर विवाद, पेट्रोल डालने से दो झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over cutting of tree, two burnt after pouring petrol
मुलाना के घेलड़ी गांव में हुई झगड़े में घायल महिला: सोशल मीडिया
मुलाना (अंबाला)। घेलड़ी गांव में खेत से सफेदे काटने के विवाद में एक ही परिवार के लोगों में शनिवार को झगड़ा हो गया। देखते ही देखते पेट्रोल डलने से दो लोग झुलस गए और एक महिला घायल हो गई। हालांकि घायलों ने एक-दूसरे पर ही पेट्रोल डालकर माचिस की तिल्ली से आग लगाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

घायलों के चेहरे और हाथ झुलस गए। गंभीर रूप से घायल हेमंत कुमार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष से घायल सेना से रिटायर्ड सूबेदार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। मुलाना थाना पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुआ था फैसला

घायल सेना से रिटायर्ड सूबेदार प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि सफेदे के पेड़ काटने के लिए खेत में लेबर लगा रखी थी। चाचे के लड़कों यानी भतीजों से ही जमीन को लेकर कोर्ट में भी केस चल रहा है। कुछ दिन पहले भी पेड़ काटने को लेकर झगड़ा हो गया था। 14 नवंबर को ही उस मामले में पंचायती समझौता हुआ था। उसी समझौते के तहत वह पेड़ काट रहा था कि अचानक दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। दूसरी तरफ घायल हेमंत ने बताया कि वह अपने साथी के साथ खेत में गया था। अचानक दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने खेत की मिट्टी में लेटकर आग बुझाई थी। इस बीच उसकी पत्नी भी चोटिल हो गई।

मुलाना के घेलड़ी गांव में हुई झगड़े में घायल महिला: सोशल मीडिया

मुलाना के घेलड़ी गांव में हुई झगड़े में घायल महिला: सोशल मीडिया

मुलाना के घेलड़ी गांव में हुई झगड़े में घायल महिला: सोशल मीडिया

मुलाना के घेलड़ी गांव में हुई झगड़े में घायल महिला: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed