फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute between two villages over drainage of rainwater

Ambala News: बरसाती पानी की निकासी पर दो गांवों के बीच विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two villages over drainage of rainwater
अंबाला सिटी। बरसाती पानी की निकासी को लेकर अंबाला शहर के सोंटी और मेहला गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गांवों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, हालांकि इस दौरान कई बार ग्रामीणों में तीखी नौकरी झोंक भी हुई।
विज्ञापन

आखिरकार अधिकारियों ने पंचायती जमीन पर बने रास्ते के बीचों-बीच अंडरग्राउंड पाइप दबाने का काम शुरू करवाकर समस्या का समाधान करवाया।
सोंटी गांव के ग्रामीण पिछले करीब 5 साल से बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी मेहला गांव के ग्रामीणों ने बरसाती पानी की निकासी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण उनके खेतों में पानी भर गया है। निकासी न होने के कारण पानी गांव की गलियों में जमा हो गया है।
विज्ञापन

जिसकी निकासी के लिए उन्होंने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई। इसके बाद गुरुवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, सचिव ईशम सिंह थाना नग्गल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू की। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद दोनों गांवों में पानी निकासी पर सहमति बन पाई। इस दौरान कई बार ग्रामीणों में तीखी बहस भी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed