फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute before entering the new building of the fire department, employees got angry after seeing the city board.

Ambala News: अग्निशमन विभाग की नई इमारत में प्रवेश से पहले विवाद, नगर का बोर्ड देख कर्मचारी भड़के

Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute before entering the new building of the fire department, employees got angry after seeing the city board.
अंबाला-साहा हाइवे पर निर्मित अ​ग्निशमन विभाग की इमारत पर लगा  नगर परिषद का बोर्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-साहा राजमार्ग पर अग्निशमन विभाग की नई इमारत तैयार होने के बाद अब इस भवन में नगर परिषद ने अपना कब्जा ले लिया। इस कब्जे के बाद नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के बीच विवाद खड़ा हो गया है। अग्निशमन विभाग को यह भवन सुपुर्द होना था इससे पहले ही नगर परिषद ने यहां अपना बोर्ड लगा दिया। यह बात अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पसंद नहीं आ रही है। उन्हें अपना कार्यालय खोने का डर सता रहा है, ऐसे में उनके एक प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्या पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई है, वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को इस मुद्दे पर आपत्ति दर्ज करवाई है ताकि समस्या का समाधान हो सके। अग्निशमन कर्मचारियों का कहना था कि वह पिछले लगभग दो साल से नई इमारत में जाने की बाट जोह रहे हैं, लेकिन अब उनकी इमारत पर कोई दूसरा विभाग कब्जा कर रहा है।

इमारत में पहले मिले जगह, फिर स्थानांतरित हो नगर परिषद कार्यालय
अग्निशमन कार्यालय में लगभग 20 के करीब कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि वाहनों की संख्या भी 10 से अधिक है। उनका कहना है कि आर्य कॉलेज के पास जिस जगह पर अभी अग्निशमन कार्यालय को स्थानांतरित किया गया है, वह जगह काफी तंग व छोटी है। यहां बमुश्किल दो से तीन गाड़ियां खड़ी होती हैं, ऐसे में उन्हें नई इमारत को अग्निशमन विभाग के हिसाब से तैयार किया गया था। इसमें गाड़ी खड़ी करने को भी बड़े-बड़े हॉल बनाए गए थे, ताकि गाड़ियां कम समय में एक साथ घटना स्थल पर पहुंच सकें। लेकिन अब अग्निशमन विभाग को राहत मिलने के बजाय आफत गले पड़ गई है, ऐसे में आगामी समय में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


निदेशालय से मांगा मार्गदर्शन
अग्निशमन विभाग ने इस मामले को लेकर अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके, वहीं जानकारी में यह भी सामने आया है कि अग्निशमन इमारत में नगर परिषद का कार्यालय खोलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं आई है जबकि अग्निशमन इमारत के बाहर नगर परिषद सदर अंबाला का नाम भी लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन के कर्मचारियों ने मुलाकात की थी। उनकी परेशानी को देखते हुए उन्हें भूतल पर जगह देने का प्रबंध किया गया है जबकि पहली मंजिल पर नगर परिषद का कार्यालय होगा। यह काम आपसी समन्वय से किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला।

अग्निशमन इमारत के अंदर नगर परिषद का कार्यालय खोलने के लिए अभी विभाग की तरफ से कोई अधिसूचना नहीं आई है। इसलिए निदेशालय से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया है।
-पंकज कुमार, अग्निशमन अधिकारी, अंबाला कैंट।

अंबाला-साहा हाइवे पर निर्मित अग्निशमन विभाग की इमारत पर लगा  नगर परिषद का बोर्ड। संवाद

अंबाला-साहा हाइवे पर निर्मित अग्निशमन विभाग की इमारत पर लगा  नगर परिषद का बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed