फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Discussion with Civil Aviation Minister on Ambala Airport and Pilot Training Centre

Ambala News: अंबाला एयरपोर्ट और पायलट प्रशिक्षण केंद्र पर नागरिक उड्डयन मंत्री से चर्चा

Mon, 15 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 15 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Discussion with Civil Aviation Minister on Ambala Airport and Pilot Training Centre
दिल्ली में बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नागरिक उड्डयन मंत्री को ज्ञापन सौंपते ह - फोटो : reasi news
अंबाला। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात की और अंबाला सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट के शीघ्र संचालन और हरियाणा में विमानन प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास का विषय प्रमुखता से उठाया। चर्चा के दौरान कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि देश के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक होने के बावजूद अंबाला में अब तक आरसीएस-उड़ान योजना के तहत व्यावसायिक उड़ान सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में स्वीकृत यह परियोजना कई महत्वपूर्ण चरण पूरे कर चुकी है, इनमें रक्षा मंत्रालय द्वारा 133 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि का हस्तांतरण और अक्टूबर 2023 में हरियाणा सरकार द्वारा शिलान्यास शामिल है। सांसद ने जोर दिया कि अंबाला एयरपोर्ट के संचालन से अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित आसपास के जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यह हवाई अड्डा प्रतिकूल मौसम की स्थिति में चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।
विज्ञापन

पायलट प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने पर दिया जोर

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के साथ-साथ कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा के युवाओं के लिए विमानन कौशल और पायलट प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कालका-पिंजौर क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण और फ्लाइंग स्कूल हब विकसित करने तथा हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन के विस्तार का प्रस्ताव रखा ताकि राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती विमानन पेशेवरों की मांग को पूरा किया जा सके। नागरिक उड्डयन मंत्री ने उठाए गए विषयों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अंबाला एयरपोर्ट परियोजना की स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने क्षेत्रीय हवाई अड्डों के महत्व को स्वीकार करते हुए पिंजौर क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण और फ्लाइंग स्कूल से जुड़ी प्रस्तावनाओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed