{"_id":"67bb918356e0b0f90900ed45","slug":"discussion-on-preparations-for-sports-competitions-of-retired-employees-ambala-news-c-36-1-amb1003-138125-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की खेल स्पर्धाओं की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की खेल स्पर्धाओं की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन
हरियाणा राजकीय सेवानिवृत्ति अध्यापक संघ नारायणगढ़ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। हरियाणा राजकीय सेवानिवृत्ति अध्यापक संघ नारायणगढ़ की बैठक रविवार को हुई। बैठक का आयोजन पूर्व प्रधानाचार्य हरीश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। बैठक में शहीदी दिवस पर 23 मार्च को होने वाली सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों की खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई।
संयोजक सुखदेव राज ने बताया कि सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस परंपरा को जारी रखते हुए अमर शहीदों की याद में शहीदी दिवस 23 मार्च रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंबाला के सभी छह खंड के सेवानिवृत कर्मचारी भाग लेंगे। इसके लिए अंबाला शहर से गुलजार सिंह और हेमराज, अंबाला कैंट से सुदेश वालिया और बृजपाल वालिया, साहा से जसपाल राणा, शहजादपुर से जसविंदर सिंह और रामपाल, बराड़ा से महेंद्रपाल, नारायणगंढ़ से हमीर सिंह और विनोद वर्मा को कन्वीनर मनोनीत किया गया है। मुख्य अतिथि और प्रतियोगिता के स्थान व अन्य कार्यों के बारे में 9 मार्च को शहजादपुर में होने वाली जिला आयोजन समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर स्थायी समिति का भी गठन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कुलभूषण सैनी, ओमप्रकाश धीमान, दयाल सिंह चेयरमैन,जगदीश शास्त्री ने भी अपने सुझाव रखे।