फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirty water coming into the houses of Amarpuri of Cantonment

Ambala News: छावनी की अमरपुरी के घरों में आ रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Dirty water coming into the houses of Amarpuri of Cantonment
घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद
अंबाला। न्यू पटेल नगर में लगे टयूबवेल की मोटर में दिक्कत आने के कारण छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी कालोनी में पिछले दो तीन दिन से लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

इस कारण लोग बाहर से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। वहीं कई लोगों के घरों में पानी आ ही नहीं आ रहा है। कॉलोनी में लोगों को रात में जागना पड़ रहा है और आधी रात के बाद लोग मोटर चलाकर पानी के आने का इंतजार करते हैं। इस पर भी उन्हें गंदा पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

पूरे दिन नहीं आया पानी
बीएसएनएल से सेवानिवृत्त मेवा राम ने बताया कि उनके इलाके में पानी की बहुत समस्या है। कल शुक्रवार को पूरा दिन पानी नहीं आया, जिसके कारण पानी की टंकी में जो पानी था वह पानी उन्होंने खर्च कर दिया है ऐसे में वह सोच रहे हैं, कि अब पानी कहां से लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 लीटर का पानी का मंगाया कैन
संतोष ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब साढे़ बस बजे थोड़ी देर के लिए पानी आया था। जब उन्होंने मोटर चलाई तो वह भी चला गया। अब उन्होंने पीने का पानी का 20 लीटर का कैन मंगाया है और उसे ही पीकर अपना गुजारा कर रहे हैं।
तीन घंटे मोटर चलाई तब आया थोड़ा पानी
जय प्रकाश ने बताया कि सारा दिन तो पानी नहीं आया लेकिन अल सुबह करीब तीन बजे डेढ़ घंटा मोटर चलाई को थोड़ा पानी आया था उसी से गुजारा कर रहे हैं।
घर में आ रहा गंदा पानी
राजकुमार ने बताया कि उसके घर में दो दिन से पानी नहीं आया और कल शाम को पानी आया तो वह भी गंदा पानी, टंकी में थोडा पानी बचा है वह भी खत्म होने वाला है।



न्यू पटेल नगर में लगे टयूबवेल की मोटर में पानी के साथ साथ मिट्टी आ रही थी। जिसके कारण टयूबवेल पर मोटर बदलने का काम किया जा रहा है।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाता हिमांशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed