फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt in the vegetable market, fury among the agents, Ambala

सब्जी मंडी में गंदगी का आलम, आढ़तियों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dirt in the vegetable market, fury among the agents, Ambala
अंबाला सिटी के नेशनल हाईवे स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित सब्जी मंडी में गंदगी का आलम है। इससे स्थानीय आढ़ती परेशान हैं। आढ़तियों ने रोष जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए।
आढ़तियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से कुछ खास इंतजाम नहीं किए गए। मंडी में कई जगह गली सड़ी सब्जियों के ढेर लगे हैं, जिससे आने वाले दुर्गंध से स्थानीय लोग बहुत परेशान हो रहे हैं, वहीं सब्जी मंडी के मेन गेट के बिल्कुल साथ मेन रोड पर गली सड़ी सब्जियों के करीब 300 मीटर के दायरे में ढेर लगे हैं। कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था के नाम पर किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा जारी करवाई जा रही है। सफाई कर्मचारी अपनी मनमर्जी के अनुसार सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था को देख रहे हैं। सब्जी मंडी के बीच लगे गंदगी के ढेरों से आने वाली दुर्गंध से आढ़ती परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा सब्जियों की फसल लेकर आने वाले किसान और ग्राहक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चरमराई
सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कोई भी अधिकारी सफाई व्यवस्था के मामले में ध्यान देना जरूरी नहीं समझ रहा है, लेकिन सब्जी मंडी में गंदगी होने के कारण स्थानीय आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - श्याम लाल, आढ़ती।
गड्ढे में गंदा पानी जमा
गली सड़ी सब्जियों के ढेरों से बहुत भयंकर दुर्गंध आ रही है। सब्जी मंडी के बीच एक गड्ढे में गंदा पानी जमा हो रहा है। उस गंदे पानी के बीच सब्जियों की गंदगी पड़ी हैं। वह गंदगी पानी के बीच सड़ रही है, जिससे दुर्गंध आ रही है। - पुनीत दुआ, आढ़ती।
अधिकारी बने अनजान
मेन गेट के बिल्कुल साथ नेशनल हाईवे पर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। करीब 300 मीटर के दायरे में गंदगी का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। - तरुण बिंद्रा, आढ़ती।
केवल आश्वासन मिले
सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था के मामले में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा गया, लेकिन अधिकारियों की ओर से आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। गंदगी से आढ़ती परेशान हैं। - अमरनाथ, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन, अंबाला सिटी।
सब्जी मंडी के मेन गेट के साथ लगते हाईवे पर पड़ी गंदगी की सफाई करवाना निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। मंडी के अंदर कोई गंदगी की समस्या है, तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा।मंडी के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास किए जाएंगे। - दिलेर सिंह, सेक्रेटरी मार्केट कमेटी अंबाला सिटी।

सब्जी मंडी के बाहर नेशनल हाईवे पर पड़ी गंदगी को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। कोई लिखित शिकायत प्राप्त होगी तो उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी, फिर भी मामले पर जांच कराई जाएगी। - सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed