फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt in Cantonment Sector 34 Colony

Ambala News: छावनी सेक्टर 34 काॅलोनी में गंदगी का आलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Cantonment Sector 34 Colony
अंबाला। छावनी की हुडा कॉलाेनी में पिछले काफी समय से सफाई नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों को सड़क के किनारे कूडा फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई महीने पहले काॅलोनी में सफाई कर्मचारियों की गाड़ी आती थी तब वह गाडी़ में कूडा डालते थे। कुछ समय बाद वह बंद हो गई।
विज्ञापन

कई महीने पहले कॉलोनी के दोनों गेट के सामने परिषद की ओर से एक-एक डस्टबिन रखे थे। इसके बाद लोगों ने डस्टबिन में कूडा डालना शुरू कर किया। लेकिन उन दोनों डस्टबिन का भी पता नहीं चला कि वह कहां चले गए। तब से लोग कूड़ा सड़क के किनारे फेंक रहे है। इस कारण हवा से यह कूड़ा सड़क के बीचों बीच फैल जाता है और आने वाले वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता है।
विज्ञापन

छह महीने से नहीं आए सफाई कर्मचारी
किशन ने बताया कि कालोनी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कॉलोनी में झाड़ियां उगी हैं और गंदगी भी पड़ी हैं। छह महीने होने वाले हैं सफाईकर्मियों को काॅलोनी में आए हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीने पहले कूड़ा उठाने आती थी गाड़ी
काले ने बताया कि कई महीने पर नगर परिषद की ओर से गाड़ी आती थी कालोनी में कूडा लेने के लिए लोग इसी गाड़ी में कूडा डालते थे। एक दो महीने आने के बाद वह कूडा़ की गाड़ी भी आनी बंद हो गई।
सड़क क्रॉस कर जाना पड़ता है कूड़ा गिराने
रामकुमार ने बताया कई बार बच्चे सड़क क्राॅस कर कूडा गिराने के लिए जाते है जबकि सड़क पर वाहनों आना जाना लगा रहता है कई बार बच्चे वाहनों की चपेट में आने से बचे हैं।
गेट से गायब डस्टबिन का आज तक पता नहीं चला
सीताराम ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कालोनी के दोनों गेट पर एक एक डस्टबिन रखे थे। तीन चार महीने बाद ही दोनों डस्टबिन गायब गेट के सामने से गायब हो गए। इनका आज तक पता ही नहीं चला।

वर्जन
डोर टू डोर कर्मचारियों के बारे में पता करवाया जाएगा। कि वह कालोनी में सफाई के लिए क्यों नही जा रहे हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed