फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dilbagh hit the ground, became the head of the Bar Association

दिलबाग ने मारा मैदान, बार एसोसिएशन के बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dilbagh hit the ground, became the head of the Bar Association
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ता दिलबाग सिंह दानीपुर प्रधान निर्वाचित हुए। उन्होंने रमन शर्मा को 59 मतों से पराजित किया। दिलबाग को 440 मत मिले, जबकि रमन ने 381 वोट हासिल किए। वहीं उप प्रधान पद पर दर्शन कुमार और सचिव पद पर सुनील जैन विजयी रहे, जबकि विकास राठी सह सचिव और राजेश अत्री कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह ठीक नौ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो शाम साढ़े चार बजे तक जारी रही। इस दौरान 1001 में से 861 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं बहुत से ऐसे मत भी थे जो गिनती के दौरान रद्द माने गए। मतदान के बाद परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह रहा। शाम सात बजे के करीब जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा हुई तो सदस्यों ने विजेता उम्मीदवारों को कंधे पर उठा लिया। इसके बाद मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए कम और कोषाध्यक्ष के अधिक वोट रद्द
मतदान के बाद मतगणना के दौरान 60 वोट रद्द माने गए, जो किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं गिने गए। इसमें प्रधान के लिए तीन ,उप प्रधान के लिए 15, सचिव के लिए 11, सह सचिव के लिए 10 और कोषाध्यक्ष के लिए 21 वोट रद्द हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलबाग सिंह दानीपुर बोले सभी वायदे पूरे करूंगा
जीत के बाद दिलबाग सिंह दानीपुर ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जो भी वायदे किए हैं। उन सभी वायदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, ताकि उनका कार्यकाल अच्छे कार्यों के लिए यादगार रहे।

यह थे सबसे बुजुर्ग और सबसे नए अधिवक्ता
बार एसोसिएशन में सबसे बुजुर्ग 84 वर्ष के अधिवक्ता धनीराम ने भी मत का प्रयोग किया। 1960 से बार एसोसिएशन में काम कर रहे हैं। वहीं अधिवक्ता अनुपमा शर्मा ने बार एसोसिएशन चुनाव में पहली बार मत का प्रयोग किया है।
हमने अपनी ओर से पूरे प्रयास किए थे और उनमें सफल भी हुए हैं। यही कारण है चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए।
- बलबीर सिंह, चुनाव अधिकारी।
यह रहा परिणाम
प्रधान
दिलबाग सिंह दानीपुर -440
रमन शर्मा- 381
शिव कुमार मारकडेय -37
जीत का अंतर- 59
उप प्रधान
दर्शन कुमार- 452
शिव कुमार पम्मी- 394
जीत का अंतर- 58
सचिव
सुनील जैन- 321
संजीव कुमार- 293
सचिन धीमार- 236
जीत का अंतर 28
सह सचिव
विकास राठी- 360
मनीष गोयल- 248
दीपक चौधरी- 243
जीत का अंतर- 112
कोषाध्यक्ष
राजेश अत्री- 480
दीपक मकवाना- 360
जीत का अंतर -120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed