बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज परिसर में स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका आयोजन प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर नशा मुक्ति अभियान की संयोजक डॉक्टर शशि खुराना और सदस्य डॉक्टर सुमन देवी ने नशा मुक्ति पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता करवाई। इस में निर्णायक मंडल की भूमिका सरला सेठी, डाॅ. शशि खुराना, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. सुमन देवी ने निभाई। स्लोगन में दीक्षा प्रथम, श्रेया द्वितीय व तान्या तृतीय रही, वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में पायल प्रथम, मधु द्वितीय व गगनदीप तृतीय स्थान पर रही। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचाना और विभिन्न गतिविधियों जैसे जागरूकता सृजन कार्यक्रमों के माध्यम से मादक द्रव्यों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है।