फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DIG vigilance reached home minister anil viz residance

गृहमंत्री विज के आवास पर पहुंचे डीआईजी विजिलेंस, कपिल विज से हुई बातचीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
DIG vigilance reached home minister anil viz residance
गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज व पुलिस उप महानिरीक्षक (सतर्कता) डीआईजी विजिलेंस अशोक शर्मा के बीच चल रहे विवाद में शुक्रवार नया मोड़ आया। शुक्रवार सुबह डीआईजी विजिलेंस विनम्र स्वभाव के साथ नीलोखेड़ी व घरौंडा के विधायकों को साथ लेकर शास्त्री कॉलोनी स्थित मंत्री विज के आवास पर पहुंचे। करीब एक घंटा चली वार्तालाप के बीच गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। इस दौरान कपिल विज व अशोक शर्मा के बीच भी वार्तालाप हुई।
विज्ञापन

अटकलें लगाई जा रही है कि यह मुलाकात पिछले दिनों हुई विवाद के दौरान समझौते के तहत हुई। लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। बता दें कि 8 फरवरी को अंबाला छावनी के सरहिंद क्लब में चल रही एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान कपिल विज व अशोक शर्मा के बीच बहस हुई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि कपिल विज की शिकायत पर अशोक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज हो गया था। अदालत के आदेश पर डीआईजी की गिरफ्तारी पर रोक लग गई थी। बाद में डीआईजी अपने वकीलों के साथ पुलिस जांच में शामिल होने के लिए भी अंबाला कैंट थाना पहुंचे थे। उसके बाद से ही मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन

-------------
यह था पूरा मामला
7 फरवरी रविवार दोपहर करीब ढाई बजे फोनिक्स क्लब के पूर्व चेयरमैन राकेश अग्रवाल के पोते की जन्मदिन पार्टी थी। कपिल विज व अशोक शर्मा दोनों शरीक होने के लिए सरहिंद क्लब गए थे। कपिल विज ने थाने में शिकायत देते हुए अशोक शर्मा पर हमला करने, धमकी देने आदि आरोप लगाए थे। कपिल विज का कहना था कि जैसे ही वह खाना खाने लगे तो अशोक कुमार ने किसी मामले को लेकर उससे अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed