{"_id":"69751a30faeb9a94990178bd","slug":"difficulty-in-meeting-the-quorum-for-special-gram-sabhas-ambala-news-c-36-1-amb1002-157076-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विशेष ग्राम सभाओं के कोरम पूरा करने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विशेष ग्राम सभाओं के कोरम पूरा करने में दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी 399 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है। शुरुआती स्तर पर ग्राम सभाओं की बैठक के कोरम पूरा होने में दिक्कत आ रही है।
नियमानुसार पहली बार आयोजित सभा में 40 प्रतिशत कोरम को कुछ ही ग्राम पंचायतें पूरा कर पा रही हैं। सभी ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा कराने को प्रशासन को दोबारा ग्राम सभाओं का आयोजन करना पड़ रहा है।
17 जनवरी को पहले चरण में 94 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन होना था, सभाएं भी आयोजित की गईं। इसके बावजूद 25 ग्राम पंचायतें ही अपना कोरम पूरा कर सकीं, शेष 69 ग्राम पंचायत अपना 40 प्रतिशत का कोरम ही पूरा नहीं कर सकीं। इन 69 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा करने को अगले सप्ताह बुलाया गया। इसी प्रकार 18 जनवरी को दूसरे चरण में 76 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं करनी थीं, 20 ग्राम पंचायतें ही 40 प्रतिशत का कोरम पूरा कर सकीं। 56 शेष रह गईं, जिन्हें आगे के लिए शेड्यूल किया गया है। शनिवार को 78 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया था। कोरम पूरा करने में दिक्कत है कि गांव से कई बार एक साथ लोग निकल भी नहीं रहे हैं। वहीं ग्राम सभा में ऑब्जेक्शन लग जाए तो उसका सत्यापन कराने में समय लग जाता है।