फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dietitian Shiva and Principal Sukhjinder Kaur were honored with the Women of Worth Award.

Ambala News: विमेन ऑफ वर्थ अवॉर्ड से नवाजी गईं डायटीशियन शिवा और प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dietitian Shiva and Principal Sukhjinder Kaur were honored with the Women of Worth Award.
अंबाला। लेडी जेसीज, जेसीआई अंबाला ने सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शेरोज डे ए विमेंस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य व वेलनेस के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दो कर्मठ महिलाओं को विमेन ऑफ वर्थ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में रोटरी अस्पताल की कंसल्टेंट डायटीशियन शिवा भनोट को चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए और सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर कीथ को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन




स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर

मुख्य वक्ता डायटीशियन शिवा भनोट ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने किशोरियों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता पम्फलेट भी बांटे गए और छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन




इन्होंने निभाई मुख्य भूमिका

चेयरपर्सन डॉ. शिखा गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम के तालमेल की सराहना की। इस अवसर पर जेसीआई अंबाला के प्रधान जेसी विपिन शर्मा, पूर्व प्रधान एवं जोन उपाध्यक्ष जेएफएम विभु अरोड़ा, सचिव जेसी प्रियंकुश शर्मा, जेसी सोनिया गोयल, सुरभि शर्मा, दीपाक्षी अरोड़ा, पर्ल गुप्ता, नीरज अग्रवाल और दिव्या शर्मा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed