{"_id":"66f1c677cf805f81460545b4","slug":"diet-changes-are-necessary-ambala-news-c-36-1-ame1006-130062-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट में बदलाव जरूरी : रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाइट में बदलाव जरूरी : रवि
विज्ञापन
अस्पताल बंद होने के कारण ट्रामा सेंटर में लगी मरीजों की लाइन।
अंबाला सिटी। मौसम में बदलाव के चलते आए दिन बुखार और खांसी जुखाम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वयस्कों से ज्यादा बच्चों में समस्या अधिक देखने को मिल रही है। रोजाना करीब 10 से 15 बच्चे बुखार की जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आ रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के डायटीशियन रवि कुमार ने बताया कि इन दिनों में हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। इसलिए हमें अपनी डाइट में बदलाव करते हुए इन दिनों विटामिन सी का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक न्यूट्रीशन माह मनाया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सकाें द्वारा मौसम में हुए बदलाव के अनुसार ही मरीजों को डाइट के लिए परामर्श दिया जाएगा।
मरीजों को मिलेगी विशेष डाइट
डायटीशियन रवि कुमार ने बताया कि अब अस्पताल में आर्थो और किडनी मरीजों को प्रोटीन युक्त डाइट दी जाएगी। जो मरीज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती रहेंगे उन्हें यह डाइट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शरीर को अगर सही डाइट मिले तो कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनिमिया से ग्रस्त रोगियों को रागी, हरि सब्जियां और गुड़ चना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आयन के बाद कैल्शियम के खाद्य पदार्थ नहीं लेने चाहिए। कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद चाय पी लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे शरीर की पाचन शक्ति पर असर पड़ता है।
डायटीशियन रवि कुमार ने बताया कि अब किडनी मरीजों के लिए भी डायटीशियन ओपीडी कमरा नंबर 13 में शुरू हो चुकी है। इसके अलावा अन्य मरीज भी खान-पान से संबंधित परामर्श लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं। वहीं, न्यूट्रीशन माह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जांएगी।