फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diarrhea investigation campaign started, ORS stock not found

Ambala News: डायरिया जांच अभियान शुरू, नहीं मिला ओआरएस का स्टाॅक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea investigation campaign started, ORS stock not found
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया डायरिया मुक्त अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। मगर अभी तक विभाग के पास पर्याप्त संख्या में ओआरएस और जिंक की गोलियां नहीं है।
विज्ञापन

पुराने स्टॉक के सहारे ही अभियान शुरू कर दिया है। जबकि निदेशालय की ओर से ओआरएस घोल के पैकेट नहीं मिले है। अभियान में एक लाख से अधिक बच्चों को दो- दो पैकेट ओआरएस के बांटने हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को तीन लाख पैकेट की आवश्यकता है। मगर अभी तक यह स्टॉक नहीं मिला है। इससे आगे चलकर अभियान प्रभावित भी हो सकता है।
विज्ञापन

निदेशालय को लिखा पत्र
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओरआरएस और जिंक के स्टाॅक के लिए पत्र लिखा गया है। मगर अभी तक विभाग को स्टॉक नहीं मिला है। अभियान के तहत अलग से स्टॉक सीधे ही विभाग के पास भेजा जाता है। इतना ही नहीं वर्तमान में विभाग के पास अपने स्तर पर भी ओआरएस के पैकेट कम हो रहे हैं। आशाओं को देने के लिए विभाग के पास पूरा बजट भी नहीं आया है। इतना ही नहीं पिछले भुगतान भी अभी तक बकाया है। जिस कारण इस अभियान पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई तक चलेगा अभियान
इस अभियान के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आशाएं और अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर- घर जाकर बच्चों की जांच करेंगी। जिसके लिए एक लाख 37 हजार बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जांच के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के जिन बच्चों में डायरिया मिलेगा उन्हें तीन पैकेट तो वहीं सामान्य स्थिति वाले बच्चे को दो- दो पैकेट ओआरएस दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मी व आशाएं भी घर- घर जाकर लोगों को ओआरएस का घोल बनाना सिखाएंगी। वहीं जिन बच्चों में अधिक लक्षण मिलेंगे उन्हें रेफर किया जाएगा।

वर्जन
अभियान की शुरूआत कर दी गई है। वर्तमान में जो स्टॉक है। उसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर अभियान के लिए अलग से ओआरएस एवं जिंक का स्टॉक अभी नहीं मिला है।
-डॉ. जशनप्रीत सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed