फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   diagu-popal

डेंगू के 13 और मरीज मिले, लालकुर्ती बाजार में दहशत

Wed, 14 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 14 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है, जबकि कैंट की लालकुर्ती सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र में ओपन सर्वे करवाकर स्प्रे आदि शुरू करवा दिया है। जिले में अब तक डेंगू के 78 केस सामने आ चुके हैं, जबकि एक सप्ताह में ही 36 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। कुल केसों में से अकेले 39 केस लालकुर्ती के ही सामने आने से इलाकावासियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि लोगों में इसी को लेकर दहशत का माहौल है। सबसे बुरे हालात कैंट की लालकुर्ती एरिया में है। यहां पर एक के बाद एक डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसी कारण से लोग भी सहमे हुए हैं, जबकि विभाग ने अब अपने कर्मचारियों को स्प्रे करने के काम पर लगा दिया है। दूसरी ओर लोग भी कह रहे हैं कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो बीते दिनों क्षेत्र में लगाए गए कैंप में 21 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 13 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा संदिग्ध बुखार ने लोगों की नींद उड़ा दी है। इसी क्षेत्र के रहने वाले संजय, तिलकराज, अभीजीत, कीर्ति, मोहन लाल, अरुण, कबीर, नेहा संजय, गीता, रिया, मेघनी, नीलम डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह तक रहेगा खतरा
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो लोगों की सेहत पर आगामी डेढ़ माह तक खतरा रहेगा। इस दौरान जहां लोगों को सावधानी बरतनी होगी, वहीं आसपास खड़े पानी की निकासी करवानी होगी, जबकि घरों में भी कूलर आदि से पानी नियमित रूप से निकालना होगा। चिकित्सकों का कहना है कि बरसाती दिनों के बाद जिन इलाकों में पानी होगा, वहां पर इसका खतरा सबसे ज्यादा रहेगा। यह पीरियड मच्छरों के पनपने का है। इसके कारण लोगों पर खतरा है। नगर निगम को भी ऐसे क्षेत्रों से पानी की निकासी तुरंत करवानी होगी। इसके अलावा गंदगी की सफाई भी जरूरी है ताकि लोग मच्छरजनित रोगों से बचे रहें।
-----------

कोट को फोटो के साथ लगाएं

दावे फिजूल, सब कुछ दिखावा : सतीश
स्थानीय निवासी सतीश कनौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री विज लंबे चौड़े वायदे व दावे तो कर रहे हैं, लेकिन एक लालकुर्ती इलाके के हालात बता रहे हैं कि सब कुछ दिखावा है। न तो सफाई ढंग से होती है और न ही स्प्रे या फोगिंग होती है। हां, यदि हालात बिगड़ते हैं, तो कुछ हलचल होती है, वरना सब रामभरोसे चल रहा है और जनता भुगत रही है।
---
सफाई के बुरे हालात : जोशी
लालकुर्ती निवासी सुभाष जोशी ने कहा कि क्षेत्र में सफाई के बुरे हालात हैं, जबकि नालियों से पानी ओवरफ्लो होता रहता है। इसी कारण से लोग बीमार हैं, जबकि प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है और आश्वासन दे रहा है। यही हालात रहे तो स्थिति बिगड़ सकती है।

----
ठोस कार्रवाई करे प्रशासन : विष्णु
स्थानीय निवासी विष्णु ने बताया कि लालकुर्ती इलाके की ओर तो नगर निगम लगता है देखता तक नहीं। यदि शिकायत कर दें तो सफाई के लिए आते हैं और गंदगी के ढेर लगाकर चले जाते हैं। इस गंदगी को उठाया तक नहीं जाता, जबकि लोग बीमार हो रहे हैं। सिर्फ आश्वासन से काम नहीं होने वाला, ठोस कार्रवाई करे प्रशासन। डेंगू व बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि अब जाकर कार्रवाई हो रही है।  

इलाज की पूरी व्यवस्था नहीं : मनोज
लालकुर्ती बाजार निवासी मनोज ने कहा कि क्षेत्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि डेंगू के मरीज सामने आने से लोगों में भी दहशत है। अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से कुछ मरीज सिटी रेफर कर दिए गए। इससे साफ है कि अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि क्षेत्र में लगातार दहशत बढ़ रही है, जबकि प्रशासन दिखावे की कार्रवाई कर रहा है।

--------------------
कोट के रूप में लगाएं

लालकुर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर मरीजों को चेक किया है, जबकि स्प्रे टीमें लगातार काम कर रही हैं। नगर निगम भी इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाए, ताकि हालातों पर बेहतर तरीके से काबू किया जा सके। अब लालकुर्ती बाजार में घरों के भीतर भी एंटी लारवा स्प्रे शुरू करवा दिया गया है।
- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed