{"_id":"65b18ff4d46eec2b3704dd24","slug":"dharamshalas-will-be-built-near-indira-park-and-sundernagar-ambala-news-c-36-1-amb1001-17399-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इंदिरा पार्क के पास और सुंदरनगर में बनेंगी धर्मशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इंदिरा पार्क के पास और सुंदरनगर में बनेंगी धर्मशालाएं
विज्ञापन
अंबाला। लोगों को अब महंगे दामों पर निजी पैलेस में शादी आदि समारोह नहीं करने पड़ेंगे। उन्हें यह सुविधा उनके अपने ही क्षेत्र में धर्मशाला के अंदर मिलेगी। गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद ने इसकी योजना तैयार कर ली है। योजना के तहत 50 लाख की लागत से इंदिरा पार्क के पास और सुंदरनगर में धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
नगर परिषद ने इस कार्य का ठेका जारी कर दिया है। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि वो जल्द से जल्द काम शुरू करे, ताकि स्थानीय निवासियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इंदिरा पार्क के पास खाली जगह पर ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा यह समाज की प्रमुख मांग थी। इसके अलावा सुंदरनगर निवासियों के लिए भी एक धर्मशाला बनेगी।
इंदिरा पार्क के पास और सुंदरनगर में बनने वाली धर्मशाला के निर्माण की निगरानी के लिए नप के कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच करेंगे, ताकि निर्माण के दौरान गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
31 वार्डों का आकलन
31 वार्डों का आकलन करने की प्रक्रिया भी नगर परिषद ने शुरू की हुई है कि कहां-कहां धर्मशालाएं हैं और कहां नहीं। उनकी स्थिति कैसी है, उन्हें रिपेयर आदि की जरूरत तो नहीं। पहले से निर्माणाधीन धर्मशालाओं के रख-रखाव को लेकर भी नगर परिषद ने योजना तैयार करके कार्य शुरू करवाया हुआ है।
50 से अधिक धर्मशालाओं की मिल चुकी सौगात
प्राथमिक चरण में छावनी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में 50 से अधिक धर्मशालाओं की सौगात स्थानीय निवासियों को मिल चुकी है। स्थानीय लोग इसमें अपने निजी समारोह व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवा रहे हैं। इससे उन्हें भारी-भरकम खर्च से निजात मिली है।
गृहमंत्री के निर्देश पर इंदिरा पार्क के पास ब्राह्मण धर्मशाला और सुंदरनगर में एक धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। दोनों धर्मशालाओं पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका ठेका जारी कर दिया है और ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।