{"_id":"61f84dd8fc59a1256d1d54ae","slug":"dhadhi-batches-reached-the-two-day-gathering-at-gurdwara-shri-mardonsahib-ambala-news-knl976065180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा श्री मरदोंसाहिब में दो दिवसीय समागम समारोह में पहुंचे ढाढी जत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा श्री मरदोंसाहिब में दो दिवसीय समागम समारोह में पहुंचे ढाढी जत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गुरुद्वारा श्री मरदोंसाहिब में दो दिवसीय समागम समारोह का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब नौ बजे सिख संगतों का गुरुद्वारा साहिब में आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। पूरे दिन दूर-दराज के क्षेत्रों से सिख संगतों ने नमस्तक होते हुए गुरुओं की वाणी का आनंद उठाया।
इस मौके पर गुरुद्वारा श्री मरदोंसाहिब के मैनेजर त्रितपाल सिंह ने बताया कि समागम समारोह का शुभारंभ 30 जनवरी को अखंड पाठ साहिब के आगमन से किया गया था। प्रतिवर्ष यह समागम माघ की अमावस्या पर किया जाता है।
सोमवार को सिख संगतों को निहाल करने अंबाला व कुरुक्षेत्र से ढाढी जत्थे पहुंचे हैं। अंबाला से बलबीर सिंह वीर, रमनजीत सिंह पारस, रघुबीर सिंह, रणदीप सिंह, अमर सिंह अनखी अंबाला अपने सहयोगी सतविंद्र सिंह सत्ता मरदोंसाहिब से व गुरुदेव सिंह हीरा कुरुक्षेत्र आदि ने पहुंचकर संगतों को गुरुओं की विभिन्न कथाएं सुनाई। इस समागम में कुल छह ढाडी जत्थों ने भाग लिया। इसमें एक जत्था कुरुक्षेत्र व पांच जत्थे अंबाला के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। मंगलवार को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया जाएगा। हरियाणा, हिमाचल व पंजाब आदि राज्यों से सिख संगतें गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। शाम करीब चार बजे दीवान की समाप्ति की जाएगी।
विज्ञापन
समागम में ढाढी दरबार के साथ साथ श्री अमृतसर दरबार साहिब से हैड ग्रंथी बाबा जगतार सिंह भी पहुंचेगें। समागम समारोह में अमृत संचार का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री मरदोंसाहिब के प्रबंधक कमेटी के प्रधान जरनेल सिंह, उपप्रधान हरप्रीत सिंह मोहड़ी, सदस्य बलकार सिंह, गुरमेल सिंह, हरकेश सिंह, रघुजीत सिंह आदि ने बताया कि इस समागम को लेकर सिख संगतों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है।