फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees' wishes fulfilled, New Delhi-Shri Mata Vaishno Devi Katra Vande Bharat Express will run from 21st

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees' wishes fulfilled, New Delhi-Shri Mata Vaishno Devi Katra Vande Bharat Express will run from 21st
अंबाला। दरबार जाने वाले मां के भक्तों की मुराद पूरी हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने 21 जुलाई से ट्रेन नंबर 22439/40 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का फैसला किया है। ट्रेन संचालन को लेकर आरक्षण सुविधा आरंभ कर दी गई है और रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 सहित वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और यात्रियों की संख्या में कटौती को देखते हुए लगभग 60 दिन पहले रद्द की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे ने संचालित करने का फैसला लिया है। भक्तों की मांग को अमर उजाला ने रेलवे अधिकारियों तक पहुुंचाया था। मां के दरबार में नतमस्तक होने वाले श्रद्धालुओं ने रेलवे से गुहार लगाई है कि जिस प्रकार अन्य धार्मिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, इस प्रकार जल्द ही नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा का भी संचालन किया जाए। लगभग एक सप्ताह पहले साईं भक्तों की भी मुराद पूरी हुई थी और रेलवे ने सवा साल से बंद कालका-शिरडी ट्रेन को भी संचालित कर दिया था। मौजूदा समय में छावनी जंक्शन से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा की तरफ लगभग 11 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 04655 गाजीपुर-कटरा साप्ताहिक, 05655 कामाख्या-कटरा साप्ताहिक, 02919 मालवा रोजाना, 04679 जामनगर-कटरा साप्ताहिक,04671 बांद्रा-कटरा सप्ताह के 4 दिन, 04677 हापा-कटरा साप्ताहिक, 04675 गांधीधाम-कटरा साप्ताहिक, 04609 ऋषिकेश-कटरा हेमकुंट एक्सप्रेस रोजाना, 02461 नई दिल्ली-कटरा श्रीशक्ति एक्सप्रेस रोजाना, 02445 नई दिल्ली-कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित रोजाना चलने वाली ट्रेन नंबर 04033 दिल्ली-कटरा जम्मूमेल शामिल है।
विज्ञापन

21 से चलेगी वंदेभारत
ट्रेनों का संचालन बोर्ड के निर्देशानुसार होता है। ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। मां के भक्तों के लिए रेलवे 21 जुलाई से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed