{"_id":"66a838f2db8678b43b0edb64","slug":"devotees-reached-the-temple-offered-water-and-made-wishes-ambala-news-c-36-1-sknl1003-127153-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगीं मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगीं मन्नतें
विज्ञापन
अंबाला छावनी के हाथीखाना मंदिर में नंदी महाराज पर दूल्हा बने बैठे भोले बाबा।
अंबाला। सावन के दूसरे सोमवार को हाथीखाना प्राचीन शिव मंदिर में देर शाम को भोले बाबा के शिवलिंग को मुकुट और छत्र से सजाया गया। इसके अलावा बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं, मंदिर परिसर में नंदी महाराज पर भोले बाबा को बैठाया गया। इसके बाद भोले बाबा और नंदी महाराज को दूल्हे की तरह सजाकर सेहरा बांधा गया। वहीं, नंदी महाराज के गले में नोटों की माला डाली गई। नंदी महाराज के चारों ओर फल, बिस्किट, खीर, चाॅकलेट, मिठाई से अलौकिक श्रृंगार किया गया।
हाथी खाना प्राचीन शिव मंदिर के महंत 108 मनमोहन दास महात्यागी ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों आने शुरू हो गए। पांच बजे मंदिर में आरती की गई। धीरे-धीरे मंदिर परिसर में शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालु बाबा के दर्शन के खडे़ नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सबसे पहले नंदी महाराज पर जलाभिषेक कर दूध चढ़ाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने नदी महाराज की पूजा की, कई श्रद्धालु नंदी महाराज के कान में मन्नत मांगते नजर आए। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर में बेलपत्र, दूर्वा, धूप,दीप, प्रसाद, पान पत्र, चंदन, अक्षत, पुष्प, फल आदि लेकर पहुंचे और जो भोले बाबा को चढ़ाया और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।