{"_id":"67fac671d3f42ce9a704f2f2","slug":"devotees-mesmerized-by-the-bhajans-of-the-bhajan-singer-ambala-news-c-36-1-amb1002-140775-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भजन गायक के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भजन गायक के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
अंबाला। श्री दिगंबर जैन सभा के तत्वावधान में पिछले तीन दिनों से भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हुआ।
इसके अंतिम पड़ाव पर लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विशाल और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें विश्व विख्यात गायक विकि डी पारेख (मुंबई) द्वारा सुन्दर भजन प्रस्तुत किए गए। इस विशाल भजन संध्या में लगभग दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में गोते लगाए। सभा के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि इस भजन संध्या में भगवान महावीर के सिद्धांतों से जुड़े ऐसे भजन भी प्रस्तुत किए गए जो कि आज के सामाजिक जीवन में बहुत ही कारगर हैं।
इस भजन संध्या की खास बात यह भी रही कि इसमें न सिर्फ अंबाला व इसके आसपास अपितु दूरदराज शहरों से भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजकुमार जैन ने बताया कि स्कूल में स्थापित श्री मानस्रंभ का बहुत ही सुचारू रूप से मस्तक अभिषेक धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अशोक जैन, महासचिव राजकुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, सीनियर मैनेजर पारस जैन, नीरज जैन (सीए), राहुल जैन (जनरल मैनेजर), डॉक्टर राजीव जैन (ऑडिटर), अंकित जैन (बिल्डिंग इंचार्ज) आदि उपस्थित रहे।