फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees excited about Amarnath Yatra

Ambala News: अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees excited about Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य
अंबाला। बर्फानी वाले बाबा के दर्शन यानी अमरनाथ यात्रा को लेकर अबकी बार भक्तों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले ही जत्थे में बाबा के भक्तों की संख्या पिछली बार से अधिक मिली।
विज्ञापन

कोई पहली तो अपनी 20वीं यात्रा कर दर्शन के लिए पहुंचा। अमर उजाला ने जब पहले जत्थे में दर्शन करने वाले भक्तों से फोन पर बात की तो उनका कहना था कि यात्रा में भक्तों के लिए पहले से बेहतर सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

जिन पथरीली रास्तों पर चलना तक मुश्किल होता था, वहां पर अब रेलिंग लगी हुई और रास्तों को बेहतर बनाया है। उनका कहना है कि वह हर साल पहले जत्थे में जाने के लिए उत्साहित रहते हैं। पूरे साल यात्रा का इंतजार रहता है और रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही सबसे पहले तैयारी कर लेते हैं। यात्रा को लेकर एक माह पहले से उनकी तैयारी रहती है। सुबह उठकर सैर पर जाना जिससे वह यात्रा का सफर तय कर सके। भक्तों ने बताया कि उनके साथ करीब 30 बसें और गाड़ियां यात्रा में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल से बालटाल में अंबाला के भक्तों की टोली लगा रही भंडारा

श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल अजय जसलेरिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि वह महेश नगर में रहने वाले हैं। 16 साल से वह अलीगढ़ के भक्तों के संग मिलकर भंडारा लगाते हैं। 21 जून को वह लालकुर्ती सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला से रवाना हुए थे। 16 अगस्त तक उनका भंडारा चलेगा। करीब 30 मजदूर सहित आधा दर्जन भक्त मिलकर सेवा देते हैं। ऐसे में 10-10 दिन का शेड्यूल रहता है और भक्त बदलते रहते हैं। उनका करीब 50 सदस्य का ग्रुप है। इसके अलावा पहल गांव में अंबाला सिटी से भक्त लगाते हैं। उनका बालटाल के रास्ते पर भंडारा लगता है। पहले से यात्रा के मार्ग में काफी बदलाव किया गया है। कई रास्ते चौड़े किए है और रेलिंग के अलावा जगह-जगह टाइल भी लगाई जा रही है।
पांचवीं बार किए बाबा के दर्शन
मंजू शर्मा ने बताया कि वह 5वीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आई हूं। पहले बर्फानी बाबा की गुफा तक जाने वाले मार्ग काफी पथरीला था लेकिन अब काफी सुधार है। पांच साल से ही पहले जत्थे में आकर दर्शन कर रही हूं।

समय के साथ-साथ यात्रा मार्ग में सुधार
महेश नगर निवासी रवि ने बताया कि वह 25 साल से लगातार यात्रा पर आ रहे हैं। एक समय था जब भक्तों की संख्या बेहद कम थी और गुफा तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो जाता था। समय के साथ-साथ काफी बदलाव हो गया है। अबकी बार पहले जत्थे में दर्शन करने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में दर्शन करने पहुंचे अंबाला से भक्त अमित शर्मा व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed