फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees danced to Baba's hymns at Shri Durga Temple

Ambala News: श्री दुर्गा मंदिर में बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to Baba's hymns at Shri Durga Temple
रानी बाग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में हुआ खाटू श्याम महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रानी बाग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में खाटू श्याम का संकीर्तन महोत्सव आयोजित हुआ। यह महोत्सव श्री दुर्गा मंदिर समिति रानी बाग एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से आयोजित किया। इस दौरान बाबा का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना और ज्योत प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद भजन गायक शुभ लाडला और रिंपी रानी ने भजनों से समां बांधा जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए।

हारे का सहारा और जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित संगत को बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान अशोक गोयल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed