फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees dance on 'Mela Maiya Da Lagda Har Saal'

‘मेला मइया दा लगदा हर साल’ पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance on 'Mela Maiya Da Lagda Har Saal'
अंबाला सिटी। नवरात्र के छठे दिन सिटी के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम जारी रहे। वहीं मंदिरों में रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे से भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन

श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन सेक्टर नौ के पुजारी दिनेश शास्त्री व विशाल शास्त्री ने बताया कि मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजा भक्तों की ओर से की गई। मंदिर परिसर में रोजाना की तरह शाम पांच बजे मां की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें सभी भक्त माता के सुंदर भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर झूमते दिखाई दिए। विशेष तौर पर मेला मइया दा लगदा हर साल, ओ लोकी नचदे ने झोलियां भर खुशियां नाल, रंग बरसे रंग बरसे दरबार मइया तेरे रंग बरसे, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि भजनों पर भक्त जमकर झूमे।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर वासियों के अनुरोध पर मंदिर परिसर में इस प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। यह भविष्य में जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सेक्टर दस के मां वैष्णो माता मंदिर में भक्तों की भीड़ जारी रही। वही मंदिर के मुख्य पुजारी श्यालिकराम ने बताया कि मंदिर परिसर में रोजाना दूर दराज के क्षेत्रों से भक्तों की भीड़ मां के दर्शन करने पहुंच रही है। वहीं शाम चार बजे महिला संकीर्तन मंडल की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को मां वैष्णो माता का विशेष प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
शहर के प्राचीन मां अंबिका देवी मंदिर में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि नवरात्र प्रारंभ से ही मां भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है। नवरात्र के चलते प्रतिदिन माता जी को सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से सजाया जाता है। वहीं शाम चार बजे से मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम किया जा रहा है। देर रात करीब 11 बजे तक भक्तों की मंदिर भवन में आवाजाही रहती है।

इसी प्रकार सेक्टर सात के श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में भी भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। पुजारी भगवती प्रसाद ने बताया कि मंदिर परिसर में माता के विभिन्न स्वरूपों की विशेष पूजा करवाई जा रही है। जिसमें सभी भक्त बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। वीरवार को मां कात्यायनी की विशेष पूजा करवाई गई। मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं संपूर्ण होती हैं। वही मां अपनी दया दृष्टि भक्तों पर बना कर रखती हैं व उनके दुख-कष्टों का निर्वाण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed