फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will be done in wards 11 to 30, the city council has issued tenders worth Rs 1 crore.

Ambala News: वार्ड 11 से 30 में होंगे विकास कार्य, नगर परिषद ने जारी की एक करोड़ की निविदाएं

Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in wards 11 to 30, the city council has issued tenders worth Rs 1 crore.
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो - फोटो : samvad
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों की परेशानियों का समाधान होगा। वार्ड की क्षतिग्रस्त गलियों और नालियों को सुधारने के लिए परिषद ने तैयार कर ली है। नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 11, 14, 23, 28 और 30 सहित विभिन्न इलाकों के लिए 8 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की गई हैं। इन कार्यों पर कुल 1.03 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


इन वार्डों का होगा कायाकल्प
परिषद द्वारा जारी सूची के अनुसार, सबसे अधिक ध्यान वार्ड संख्या 30 और 28 की मरम्मत पर दिया गया है। वार्ड नंबर 30 में गलियों, नालियों और स्लैब की मरम्मत के लिए 29.99 लाख रुपये का बजट रखा गया है, इसके साथ ही चर्च कंपाउंड में पीवीसी पाइप डालने और सड़कों पर आईपी ब्लॉक लगाने के लिए 16.91 लाख रुपये अलग से खर्च होंगे। वार्ड नंबर 28 के विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कार्यों के लिए 30.01 लाख रुपये की निविदा जारी की गई है। वार्ड 11 के दशमेश नगर खुड्डा खुर्द में 11.99 लाख रुपये की लागत से नई गली और ड्रेन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


एंट्री गेट की भी सुधरेगी हालत
छावनी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर परिषद वेलकम एंट्री गेट की भी मरम्मत करवाएगा। इस पर 4.25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, इसके अलावा, शहर के विभिन्न हिस्सों में मैनहोल कवर और फ्रेम बदलने के लिए 3.20 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षदों की तरफ से मिली सूची के आधार पर विकास कार्याें की सूची तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में अब वार्ड 11 से 30 की समस्याओं को दूर करने का लेखा-जोखा तैयार किया गया था, इसमें गलियों व नालियों के निर्माण के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा, इसके अलावा भी कुछ अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इनकी निविदा जारी कर दी गई है और जल्द ही काम भी शुरु करवा दिए जाएंगे।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला।

अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो

अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed