फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will be done after the permission of the committee

Ambala News: समिति की अनुमति के बाद होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done after the permission of the committee
शहर नगर निगम की फोटो। संवाद - फोटो : poonch
अंबाला सिटी। नगर निगम शहर में कई विकास कार्य करेगा। इसके लिए निगम ने अलग-अलग कार्यों को चिह्नित किया है। इनमें नालों की सफाई से लेकर शहर के सामुदायिक भवनों में एसी और सोलर पैनल लगाने संबंधित काम हैं।
विज्ञापन

इन कामों को कराने के लिए अनुमति देने के लिए नगर निगम में 22 जनवरी को वित्त और अनुबंध समिति की बैठक होगी। इन कार्यों को समिति की अनुमति के बाद निगम अधिकारी निविदा लगाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में रखे जाएंगे ये काम

-स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन के लिए 1.59 करोड़ का बजट रखा है। यह लाइन दीनदयाल उपाध्याय चौक से मॉडल टाउन ड्रेन जंडली रोड तक डाली जानी हैं।

-नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी सामुदायिक भवन में एसी लगाने के लिए 79 लाख का बजट रखा है।

-सामुदायिक भवन में सोलर पैनल लगाने के लिए 1.26 करोड़ का बजट रखा है।

-शहर के नालों की सफाई के लिए दो करोड़ का बजट रखा है।

-शहर के 11 से 20 वार्ड में पार्कों की मरम्मत के लिए 95 लाख का बजट रखा है।

आयुक्त ने बैठक में दिए थे विकास कराने के निर्देश

नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए थे कि शहर में सामुदायिक भवन का नवीनीकरण किया जाए। सामुदायिक भवन में एसी लगाने के साथ ही सोलर पैनल लगाए जाएं। वहीं, सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर भी निगम कार्य कर रहा है। अभी सामुदायिक भवन के हालात ऐसे ही हैं। निगम बरसाती सीजन से पहले नालों की सफाई के लिए निविदा लगाएगा। इसके लिए भी प्रक्रिया चल रही है। पार्कों की मरम्मत को लेकर भी आयुक्त निर्देश दे चुके हैं। वहीं, निगम की ओर से पार्कों के रखरखाव को लेकर भी आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

निगम में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक होगी। समिति की अनुमति के बाद शहर में विकास कार्यों की निविदा लगाई जाएगी। इस बैठक में छह बड़े कार्यों को रखा जाएगा। इन कार्यों के लिए निगम ने बजट भी निर्धारित किया है।

सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed