फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Detainees quarrel, opium found in search of cell phone and mobile phone after not receiving intoxication from prisoner in jail

वार्डर से जेल में मंगाया नशा न मिलने पर बंदियों में झगड़ा, तलाशी में मिली अफीम और मोबाइल फोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Detainees quarrel, opium found in search of cell phone and mobile phone after not receiving intoxication from prisoner in jail
वार्डर से सेटिंग कर अंबाला की सेंट्रल जेल में मंगवाया गया नशा जब बंदी तक नहीं पहुंचा तो सेटिंग कराने वाले से उसका झगड़ा हो गया। झगड़ा शांत कराने आए जेल स्टाफ ने जब सभी की तलाशी ली तो उनके पास से करीब 25 ग्राम अफीम और मोबाइल फोन बरामद हुआ। आलाधिकारियों ने जब अफीम कहां से आई इसके बारे में पूछा तो पूछताछ में बंदियों ने वार्डर पुरुषोत्तम का नाम ले दिया। इसी आधार पर पुलिस ने वार्डर के अलावा बंदी गुरदीप उर्फ दीपा, अमित उर्फ बाबू, देवेंद्र, इकबाल अहमद, देवेंद्र के भाई गुरजिंदर पर जेल एक्ट, नशा अधिनियम और साजिश की धाराओं के तहत बलदेवनगर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वार्डर को जल्द गिरफ्तार और बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई। अवैध कारोबार में जेल कर्मियों की मिलीभगत से महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेल में विचाराधीन गुरदीप सिंह उर्फ दीपा ने 19 दिसंबर को सिटी वाल्मीकि नगर के अमित उर्फ बाबू के साथ झगड़ा किया। जेल स्टाफ ने बीच-बचाव करने के बाद जब झगड़े का कारण पूछा तो अमित ने बताया कि तीन-चार दिन पहले हवालाती देवेंद्र ने उसके फोन से अपने भाई गुरजिंदर को फोन कर जेल में अफीम मंगवाने की योजना बनाई थी। इसमें जेल वार्डर की सेटिंग होनी थी। नशा जेल में आ चुका है, लेकिन उसे नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह अफीम मंगवाने की बनाई गई योजना
देवेंद्र का कहना था कि उसने गुरजिंदर का फोन नंबर हवालाती इकबाल अहमद को लिखकर दिया था। उसके बाद इकबाल ने जेल वार्डर पुरुषोत्तम से पैसे की सेटिंग कर अफीम मंगवाई थी। अफीम हवालाती गुरदीप उर्फ दीपा से बरामद हुई। इसी आधार पर अमित से अवैध मोबाइल भी रिकवर किया गया। इकबाल का कहना था कि उसने 17 दिसंबर की दोपहर करीब पौने चार बजे ब्लाक नंबर 7 में ड्यूटी पर तैनात वार्डर पुरुषोत्तम से नशा बरामद किया था। जब चक्कर पर लगे सीसीटीवी देखे गए तो उसमें लेनदेन दिखाई दिया। अवैध सामान के साथ बलदेवनगर पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी।
हमने इस मामले में वार्डर सहित छह लोगों पर जेल एक्ट और नशा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
-हमीर सिंह, इंस्पेक्टर बलदेव नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed