{"_id":"630bcb6372020b61366d3016","slug":"details-of-vacant-seats-of-iti-will-be-released-today-ambala-ambala-news-knl119300062","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगा आईटीआई की खाली सीटों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगा आईटीआई की खाली सीटों का ब्योरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद सोमवार को आईटीआई में खाली सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अलपोड किया जाएगा। इसके साथ जिन अभ्यार्थियों ने फार्म में कोई बदलाव करवाना है इसके लिए भी पोर्टल खोला जाएगा। यह कार्य अभ्यर्थी 31 अगस्त तक कर सकेंगे।
इस दौरान अभ्यर्थियों को अधिकतम 15 विभिन्न आईटीआई एवं ट्रेड्स के विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। इसके बाद दो सितंबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी होगी। दो सितंबर से चार सितंबर तक सभी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की सभी संस्थानों द्वारा जांच करवा सकेंगे और पांच सितंबर तक योग्य अभ्यर्थियों की फीस भरकर दाखिला प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।
सात सितंबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग में रिक्त रहने वाली सीटों का विवरण विभाग की ओर से दाखिला पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। तीसरे चरण की काउंसलिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। आईटीआई में दाखिला के लिए महिला आवेदक को 545 रुपये की राशि अदा करनी है तो पुरुष आवेदक से 590 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण की काउंसलिंग समाप्त होने तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर मे कुल 1112 सीटों में से 326 सीटें भरी गई है और 786 सीटें खाली हैं तथा राजकीय आईटीआई महिला माला शहर में कुल 500 सीटों में से 142 सीटें भरी गई है 358 सीटें अभी भी खाली है। संस्थान के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि इस बार जिस तेजी से अभ्यर्थी आ रहे हैं उस हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सभी सीटें भर जाएंगी।