{"_id":"693890c5d3e15636720759d0","slug":"despite-the-increasing-cold-the-blowers-in-electric-buses-are-not-running-ambala-news-c-36-1-sknl1003-154407-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ठंड बढ़ने के बावजूद इलेिक्ट्रक बसों में नहीं चल रहे ब्लोअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ठंड बढ़ने के बावजूद इलेिक्ट्रक बसों में नहीं चल रहे ब्लोअर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिसंबर का महीना शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं और लगातार ठंड भी बढ़ रही हैं। ऐसे में अंबाला में संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसों में ब्लोअर नहीं चलने से यात्रियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी समस्या इन बसों में सफाई न होना है। बसों में गंदगी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर यात्रियों ने अधिकारियों से शिकायत की है ताकि सफर के दौरान उन्हें गर्म हवा और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध हो सके।
अधिक किराया, सुविधाएं नहीं : यात्रियों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसों में ठंड के दौरान ब्लोअर चलाए जाते हैं, जबकि इलेक्ट्रिक बसों ब्लोअर नहीं चलाए जा रहे, जबकि वो इन बसों में महंगी टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। अंबाला से यमुनानगर जा रही इलेक्ट्रिक बस में बैठे यात्री ने इस संबंध में अंबाला के रोडवेज अधिकारियों सहित पंचकूला स्थित हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड के सीईओ को जीमेल पर शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही अन्य यात्रियों ने इलेक्ट्रिक बसों में गंदगी को लेकर भी कई शिकायत दे चुके हैं।