फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Despite corona and cold, 85 percent of the examinees gave HTET

कोरोना और ठंड के बावजूद 85 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दिया एचटेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Despite corona and cold, 85 percent of the examinees gave HTET
अंबाला सिटी: सेंटर में प्रवेश से पहले प्रार्थियों की थर्मल स्केनिंग करते हुए। संवाद - फोटो : Ambala
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन जिले में 5601 परीक्षार्थियों ने दोनों सत्रों में परीक्षा दी। लेवल दो यानी टीजीटी के लिए कुल 4455 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से परीक्षा में मात्र 3797 परीक्षार्थी ही पहुंचे। दूसरे सत्र लेवल 1 के लिए 2138 ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से 1804 ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर करीब 85 प्रतिशत परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। कड़ाके की ठंड और कोरोना के बीच इतनी संख्या में परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचेंगे शायद किसी बेहद कम लोगों को उम्मीद थी। इससे पहले दिन भी करीब 86 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी। इससे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए भी परीक्षार्थियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। मास्क व बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करने के लिए परीक्षार्थियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। वहीं एक साथ करीब 5 हजार परीक्षार्थियों के पहुंचने के कारण सिटी और छावनी में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी छावनी में आई क्योंकि यहां पहले से ही जनता निर्माणाधीन फोरलेन के कारण रोजाना जाम से जूझती है। रविवार को परीक्षा के कारण उनकी यह समस्या और भी अधिक बढ़ गई। पुलिस प्रशासन चाह कर भी व्यवस्था नहीं बना पाया। सभी सेंटरों पर वीडियोग्राफी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed