{"_id":"6ab184d4ea552383ed007137","slug":"dera-vishnu-and-rajju-majra-teams-reached-the-quarter-finals-of-the-namo-cricket-league-ambala-news-c-36-1-amb1002-170000-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नमो क्रिकेट लीग में डेरा विष्णु और रज्जू माजरा टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नमो क्रिकेट लीग में डेरा विष्णु और रज्जू माजरा टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन
नारायणगढ़ में क्रिकेट मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलते अतिथि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नमो क्रिकेट लीग 2026 में सोमवार को तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीन राउंड में हुए मुकाबलों में डेरा विष्णु और रज्जू माजरा टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
नबीपुर रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल अकादमी ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर पालिका नारायणगढ़ के पूर्व चेयरमैन अमित वालिया और हमीदपुर के सरपंच जसबीर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अतिथियों ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी।
-- -- -- -- -
मैचों के परिणाम
प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन राउंड में कुल 15 मुकाबले खेले गए
राउंड 1 : रऊ माजरा, रज्जू माजरा, डेरा (विष्णु), शेरपुर, निखिल, बारसुमाजरा, पांडो, फतेहपुर तथा बीबीएस नारायणगढ़ की टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
राउंड 2 : निखिल (नारायणगढ़), डेरा विष्णु, रज्जू माजरा और बारसुमाजरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
राउंड 3 : रज्जू माजरा ने निखिल नारायणगढ़ को हराया और डेरा विष्णु ने बारसुमाजरा को हराकर जीत का परचम लहराया।
-- -- -- -- -- -
युवाओं को नशे से दूर रखना उद्देश्य
नशे को ना, खेल को हां की मुख्य टैगलाइन के साथ आयोजित इस लीग में क्षेत्र की लगभग 80 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 सितंबर तक जारी रहेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना, उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। इस दौरान ब्लू बेल्स स्कूल के प्रिंसिपल राजीव मेहता, संयोजक अंशुल वालिया, इमरान एडवोकेट, हनी सैनी, मुश्ताक खान, प्रिंस शाहपुर, रमन वालिया, कमल कांत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।