फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deputy Commissioner took the parade salute in the final dress rehearsal

Ambala News: उपायुक्त ने ली फाइनल ड्रेस रिहर्सल में परेड की सलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner took the parade salute in the final dress rehearsal
अंबाला सिटी। गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें उपायुक्त डॉ. शालीन ने मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, एसडीएम दर्शन कुमार, एएसपी दीपक कुमार, पूजा डाबला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न टुकड़ियों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फाइनल अवलोकन किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पुलिस लाइन मैदान शहर में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित व हिन्दी आंदोलन के सत्याग्रहियों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी अनिल कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में जिला पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पीएसआई अजय के नेतृत्व में, महिला में पीएसआई रजनी के नेतृत्व में, राजकीय रेलवे पुलिस पुरुष की टुकडी ने एएसआई अजय कुमार, गृहरक्षी की टुकड़ी ने एसआई कपिल, एनसीसी द्वितीय हरियाणा बटालियन की टुकड़ी ने आरएन कौशिक, एनसीसी कन्या की टुकड़ी ऐशली, एसए जैन स्काउट्स की टुकड़ी ने लविश राजपूत, प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी ने रोबिन के नेतृत्व में और पुलिस डीएवी स्कूल शहर के बैंड ने मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर नगराधीश विश्वजीत, एसडीएम दर्शन कुमार, एचएसवीपी के ईओ रोहित कुमार, एएसपी दीपक कुमार, पूजा डाबला, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed