फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deputy Commissioner inspected the preparations for Independence Day

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the preparations for Independence Day
अंबाला। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को एसडी कॉलेज अंबाला छावनी का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। उपायुक्त विक्रम सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि बीएसएफ की टुकड़ी द्वारा यहां पर जो प्रदर्शन किया जाएगा उसके तहत यहां पर ट्रैक के कार्य को जल्द करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि बारीश के मौसम को ध्यान में रखते हुए एसडी कॉलेज के मैदान में पानी एकत्रित न हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था बनाएं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था व मोबाइल टायलेट, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्य अतिथि के आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि बारिश होती है तो उस स्थिति के तहत नई अनाज मंडी अंबाला छावनी में कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस मौके पर यह भी कहा कि मुख्य अतिथि को जो रूट होगा, वहां से लेकर एसडी कॉलेज तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। सभी जगहों पर झंडे व उचित स्थानों पर स्वागत द्वार इत्यादि की व्यवस्था भी की जाए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed