फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deputy Commissioner inaugurated the wall of goodness

उपायुक्त ने किया नेकी की दीवार का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inaugurated the wall of goodness
बस स्टैंड के पास स्थित नगर सेवा सदन के पास मंगलवार को नेकी की दीवार का उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल, लेडीज सूट व बच्चों के गर्म कपड़ों के साथ-साथ जुराबें भी वितरित की।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को रात के समय रुकने की व्यवस्था मिल सके, इसके लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। नगर निगम व रेडक्रॉस सोसायटी की टीम रात के समय फील्ड में जाकर ठंड में बाहर रहने वाले लोगों को रैन बसेरों में लाने का काम भी करती हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, शीत लहर में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े मिल सकें, इसके लिए नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जो दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं, उसके फ्लैक्स बोर्ड भी लगवाना सुनिश्चित करवाएं। ताकि लोगों को इन नए कोर्सों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण करवाए विभाग
उपायुक्त ने इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों को रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्हें यह भी कहा कि वह टोकन की व्यवस्था उपलब्ध करवाएं, ताकि जो जरूरतमंद व्यक्ति रैन बसेरों में रहते हैं, उन्हें सुलभ शौचालय की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी को भी निर्देश दिए कि जो व्यक्ति रेन बसेरों में आ रहे हैं, उन्हें कोविड वैक्सीन लगी है या नहीं, इसकी जानकारी लें। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed