फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deputy Commissioner heard the problems in Janata Darbar, got assurance

Ambala News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner heard the problems in Janata Darbar, got assurance
अंबाला सिटी। उपायुक्त के जनता दरबार में शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने अपना दुखड़ा रोया। शिकायतों को सुनते हुए उपायुक्त डॉ. शालीन ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। दरबार में आई करीब 12 शिकायतों को उन्होंने सुना। इस दौरान दरबार में पहुंची बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह पिछले दो साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। उसकी बहु उसे तंग करती है। मारती है और घर में भी घुसने नहीं देती। उन्होंने इस संबंध में एडीसी से मुलाकात की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। उनका बेटा फौज में है और जिस घर में उनकी बहु रह रही है वह उन्होंने खुद बनवाया था। अब उन्हें बाहर कर दिया गया है। वहीं उसके पति भी पिछले 10 साल से बीमार हैं। ऐसे में उनके पास कोई ठिकाना नहीं है। बुजुर्ग महिला की बात सुनकर उपायुक्त ने एसडीएम छावनी को पुलिस फोर्स के साथ जाकर बुजुर्ग महिला को घर में भिजवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सरपंच पर आरोप- फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर लड़ा चुनाव
गांव काठगढ़ से आए जसबीर ने बताया कि उनकी पत्नी ने सरपंच पद पर चुनाव लड़ा था। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। उसी गांव से जीते हुए सरपंच ने आरक्षित सीट पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवा कर अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा दिया। वह बीसी वर्ग से संबंधित थी। उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध सीएम विंडो पर भी शिकायत लगाई थी। साथ ही उपायुक्त व एसडीएम को भी शिकायत दी थी। जब उनकी शिकायत पर जांच हुई तो प्रमाणपत्र फर्जी मिला मगर उस कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में उपायुक्त ने डीडीपीओ को मामला भेजा और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव में पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा
हल्दरी के गांव वासियों ने उपायुक्त को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके गांव में जोहड़ से पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में आ रहा है। इस कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। यह कार्य उन्होंने पंचायत में भी पास करवा लिया है। वहीं उन्होंने मांग की है कि पंचायती जमीन में पाइप लाइन डलवाने का कार्य किया जाए ताकि पानी की निकासी हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed