फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Depot holders are running their work with 2G machines, facing problems

Ambala News: डिपूधारक 2जी मशीनों से चला रहे काम, परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Depot holders are running their work with 2G machines, facing problems
अंबाला सिटी। हड़ताल के बाद जबसे सरकारी राशन डिपू खुलें हैं, तबसे राशन लेने वालों की कतारें देखने को मिल रही हैं। हड़ताल के कारण कई लोगों को पिछले महीने का भी राशन नहीं मिला था। इस कारण डिपो होल्डर्स पर राशन वितरण के लिए अधिक काम हो गया है। वहीं डिपूधारकों के पास जो मशीनें है वह काफी पुरानी तकनीक की हैं। इसके चलते मशीनें अक्सर ही काम करना बंद कर देती है। 5जी के दौर पर डिपूधारक 2जी मशीनें इस्तेमाल में ला रहे हैं।
विज्ञापन

मशीनों के लिए कर चुके मांग
शहर के जैन कॉलेज रोड पर स्थित डिपूसंचालक अभिषेक ने बताया कि सरकार की ओर से जो मशीनें दी हैं, उनमें प्राइवेट कंपनी का सिम डलता है और सिम के इंटरनेट से ही मशीनें चलती है। इसके चलते डिपो संचालकों को अपने स्तर पर ही इंटरनेट लगाया जाता है और वाईफाई के जरिये मशीनों को चलाया जा रहा है। पिछले आठ वर्षों से यही मशीनें इस्तेमाल कर रहें है। बीच में कई बार मशीनें खराब भी हो जाती है और काम भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

एक महीने से नहीं मिला गेहूं
रविदास माजरी की रहने वाली रामरती ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद से ही वह राशन लेने के लिए कई दिनों से लाइनों में लग रही है। कभी उनके अंगूठे के निशान नहीं मिलते तो कभी गेहूं समाप्त हो जाता है। अलग-अलग डिपो पर भटकना पड़ रहा है। सरकार की ओर गेहूं की मात्रा कम होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। जबकि बाजरा उनके काम में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से लाना पड़ रहा आटा
रविदास माजरी निवासी ज्योति ने बताया कि वह शनिवार को भी कई डिपो पर जाकर गेंहू की लाइन में लगी थी। उसे सिर्फ तेल व चीनी ही मिली, गेंहू नहीं मिला। मजबूरन उसे मायूस होकर घर लौटना पड़ा। रविवार को फिर से वह गेंहू लेने के लिए लाइन में लगी थी लेकिन डिपो संचालक ने बताया कि उनके पास गेंहू नहीं आया है। मजबूरन उन्हें बाजार से महंगे दामाें पर गेंहू का आटा खरीदना पड़ेगा।

वर्जन
विभाग की तरफ सरकार को नई तकनीक की मशीनाें के लिए पत्र भेज दिया है। जैसे ही सरकार की तरफ से मशीनें आएंगी। इसके बाद डिपो धारकों को दे दी जांएगी। गेहूं की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से बाजरे की आपूर्ति करवाई जा रही है। जिससे लोगों को परेशानी न हो।
अपार तिवारी, जिला खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति नियंत्रक, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed