{"_id":"f80515f93ad2996f4b350af2e94d8754","slug":"deposit-fee-and-get-printed-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा कर हासिल कर सकते हैं आधार का प्रिंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा कर हासिल कर सकते हैं आधार का प्रिंट
अंबाला
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के उपायुक्त केएम पांडुरंग ने बताया कि पंजीकरण के बावजूद जिनके आधार कार्ड बनकर नहीं आए हैं वे मिनी सचिवालय के प्रथम तल पर नेशनल सूचना केंद्र की ओर से स्थापित 16 नंबर खिड़की पर जाकर अपने आधार कार्ड का नंबर अथवा प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित 10 व 15 रुपये जमा कराने होंगे। वे मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी लोग विशेषकर गैस उपभोक्ता पहली अक्तूबर से पूर्व आधार कार्ड का नंबर प्राप्त करके उसे गैस एजेंसियों के पास अपने बैंक अकाउंट के साथ पंजीकृत करवा दें। इसके साथ-साथ जिस बैंक में उन्होंने खाता खोला हुआ है, उसमें भी अपना आधार कार्ड जरूर दर्ज करवाएं ताकि उन्हें सरकार की ओर से रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हा सके।
उन्होंने बताया कि जो लोग केवल आधार कार्ड का नंबर जानना चाहते हैं, उन्हें 10 रुपये की फीस अदा करनी होगी जबकि प्रिंट निकलवाने पर 15 रुपये अदा करने होंगे। जिन लोगों ने अभी तक आधार कार्ड बनवाने के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, उनकी सुविधा के लिए 20 मशीनें मंगवाई गई हैं तथा इनमें से पांच मशीनें 19 सितंबर से पंजीकरण करने का कार्य शुरू कर देंगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण वाले स्थानों के बारे में जल्द ही लोगों को सूचित कर दिया जाएगा।