{"_id":"63fd05cbd75779c58e0b1df4","slug":"departments-team-filled-food-samples-ambala-news-c-18-1-43642-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विभाग की टीम ने भरे खाद्य पदार्थों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विभाग की टीम ने भरे खाद्य पदार्थों के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावट खोरी करने वालों पर शिकंजा कसने में जुट गया है। सोमवार को बाजारों में निकली खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इस दौरान टीम ने मुख्य रूप से शहर में यह अभियान चलाया और छह दुकानों से छह विभिन्न खाद्य पदार्थ के नमूने लिए। इनमें चार दुकानों से विभाग ने गुजिया के नमूने लिए। साथ ही एक टाटा टी का भी नमूना भरा गया। इस संबंध में गत दिवस ही अमर उजाला ने प्रमुखता से नमूने न भरने वाली खबर को प्रकाशित किया था। इसके अगले ही दिन विभाग ने खाद्य पदार्थ के सैंपल भरने का कार्य किया। खाद्य सुरक्षा विभाग जिला अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सोमवार को जो भी नमूने लिए गए हैं, उन सभी को जांच के लिए भेज दिया गया है। अब उनकी क्या कुछ रिपोर्ट आती है उसी के आधार पर आगे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इन प्रतिष्ठानों से भरे सैंपल
सोमवार को टीम ने मानव चौक स्थित बॉम्बे स्वीट शॉप, अजाद स्वीट शॉप कोर्ट रोड, कोर्ट रोड स्थित बीकानेर, गुजिया व साहनी स्वीट सभी दुकानों से गुजिया के नमूने भरे। वहीं सद्भावना जनरल स्टोर से आशीर्वाद आटा, काका किराना स्टोर से टाटा टी प्रीमियम के नमूने लिए। इस दौरान अधिकारी द्वारा जिन स्थानों पर खुले में मिठाई रखी गई थी उन्हें ढक कर रखने और मिलावट न करने की चेतावनी दी। साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।