{"_id":"672932f3e4bcfb801a09a134","slug":"department-strict-notice-to-20-schools-for-not-marking-attendance-on-portal-ambala-news-c-36-1-amb1003-132127-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग सख्त : पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाने वाले 20 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग सख्त : पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाने वाले 20 स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
अधिकतर स्कूलों में नहीं चल रही बायोमीट्रिक मशीन
मशीन होने के बावजूद स्टाफ नहीं लगा रहा हाजिरी
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग बॉयोमीट्रिक पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने पर राजकीय स्कूलों पर सख्त हो गया है। विभाग ने पोर्टल पर हाजिरी न लगाने वाले 20 राजकीय स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
इन स्कूलों को विभाग को अपना जवाब देना है। साथ ही विभाग ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि अगर अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान बॉयोमीट्रिक पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगाई पाई तो इसके लिए स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। वहीं, विभाग के निर्देशों के बाद राजकीय स्कूलों ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। स्कूलों में अब बायोमीट्रिक पोर्टल चलने शुरू हो गए हैं।
इंचार्ज और विद्यार्थियों की हाजिरी भी जरूरी
विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन काम नहीं कर रही हैं तो उसे तुरंत ठीक कराते हुए उस पर हाजिरी लगाना शुरू की जाए। यदि कोई विद्यालय ऐसा नहीं करता है तो किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए विद्यालय मुखिया जिम्मेदार होगें। इसके साथ ही सभी कक्षा इंचार्ज अपने विद्यार्थियों की व स्वयं की हाजिरी एमआईएस पोर्टल पर प्रातः 10 बजे तक लगाना सुनिश्चित करें। अभी भी बहुत से विद्यालय पोर्टल पर हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। यही नहीं सभी विद्यालय मुखिया प्रातः 10 बजे स्वयं एमआईएस पोर्टल से डाटा निकालकर चेक करें कि किस इंचार्ज ने हाजिरी लगाई है या नहीं।