फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Department sensitive on suspicious death of crows, daub in the name of investigation

कौओं की संदिग्ध मौत पर विभाग संवेदनशील, जांच के नाम पर हो रही लीपापोती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Department sensitive on suspicious death of crows, daub in the name of investigation
क्षेत्र में कौवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। आए दिन कौओं की मौत के नए मामले सामने आ रहे हैं। कस्बे में अलग-अलग जगह मृत कौए पाए जाने का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। अब तक कई कौओं की संदिग्ध बीमारों के चलते मौत हो चुकी है, वहीं अब मृत पाए गए कौए का एक नया मामला रेस्ट हाउस में सामने आया है। बीते दिन रेस्ट हाउस में भी एक कौआ मृत पाया गया। इसे बाद में पशुपालन विभाग द्वारा जमीन में दबाया गया।
विज्ञापन

मृत कौए पाए जाने के मामले में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने कई दिन बीत जाने के बाद भी घटनास्थल का दौरा करना भी उचित नहीं समझा है। मृत पाए गए कौओं का केस देख रहे पशुपालन विभाग ने भी इस केस से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पक्षियों की मौत से जुड़ा मामला हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता बल्कि यह मामला वन्य प्राणी विभाग का अधिकार क्षेत्र है। वहीं, पिछले दो दिन से कौवों के मृत पाए जाने का मामला पशुपालन विभाग देख रहा था। यहां तक कि पशुपालन विभाग ने कौवों की मौत के दूसरे दिन संदिग्ध अवस्था में बीमार पाए गए कौए को अपनी निगरानी में पशु अस्पताल में रखा था। जहां रात के समय कौवे की मौत हो गई थी। इस संबंध में पशुपालन विभाग ने तब मृत कौवे का सैंपल ले शीघ्र रिपोर्ट आने की बात कही थी।
विज्ञापन

यह कार्य हमारे विभाग के अंतर्गत नहीं आता, यह कार्य वन्य प्राणी विभाग के अंतर्गत आता है। सिर्फ एहतियातन तौर पर हमने बिमार कौवे का सैंपल लेकर चेक कराया है। इसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र ढुल, एसडीओ पशु विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed