फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Department alert on arrival of 16 dengue cases in the district

जिले में डेंगू के 16 मामले आने पर विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Department alert on arrival of 16 dengue cases in the district
Department alert on arrival of 16 dengue cases in the district - फोटो : Ambala
अंबाला। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 तक पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। डोर टू डोर सर्वे करने पर करीब 5664 लोगों के घरों में लापरवाही के कारण डेंगू का लारवा पाया गया था उनको नोटिस दिए गए हैं। साथ ही उन्हें छतों पर रखे कबाड़ की साफ-सफाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंगला ने बताया कि अब तक जिले में डेंगू के 16 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 12 ठीक हो चुके हैं और अन्य चार का उपचार चल रहा है। जिले में अभी तक मलेरिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। यह हम सबके लिए राहत भरी बात है।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप ने बताया कि हमारा प्रयास है कि मलेरिया व डेंगू का पूरी तरह से खात्मा हो। इस विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह प्रयासरत है। कोविड-19 जैसी जानलेवा बीमारी के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed