फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DEO honored two school employees

Ambala News: स्कूल के दो कर्मियों को डीईओ ने किया सम्मानित

Sat, 01 Nov 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 01 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
DEO honored two school employees
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को गरनाला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दौरा किया। स्कूल प्रांगण के भ्रमण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने पाया कि विद्यालय में न केवल साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक है, बल्कि स्कूल न्यूट्रिशन गार्डन और अन्य पौधों का रख-रखाव भी अच्छे से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे विद्यालय प्रधानाचार्या नीलम पघानी ने डीईओ को बताया कि स्कूल प्रांगण और न्यूट्रिशन गार्डन के रखरखाव का कार्य ग्रुप डी कर्मचारी रमेश कुमार की ओर से किया जाता है। यही नहीं स्कूल में आवश्यकता पड़ने पर वह इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर का कार्य भी बिना किसी स्वार्थ के करते हैं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने दोनों कर्मचारियों रमेश कुमार और उमेश कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed