फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue wreaking havoc in rural areas, two cases confirmed in Shahzadpur

ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरपा रहा डेंगू, शहजादपुर में दो मामलों की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue wreaking havoc in rural areas, two cases confirmed in Shahzadpur
अंबाला सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू लगातार कहर बरपा रहा है। वीरवार को शहजादपुर ब्लॉक से दो ग्रामीणों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी तक कुल 29 मामले डेंगू के इस सीजन में सामने आ चुके हैं। इनमें से करीब 18 मामले मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पंचायत अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के निर्देश दे रहा है, ताकि डेंगू के फैलाव पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा विभाग तालाबों में गंबूजिया मच्छी डलवाना और घर-घर जाकर लारवा जांच करवा रहा है। लगातार मिल रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अभी तक डेंगू के जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें अधिकतर मामले कालाअंब, नारायणगढ़ और शहजादपुर से आए हैं। इनमें अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र से शामिल हैं। जहां पर मुख्य रूप से तालाब हैं और लोग कूलर इत्यादि का प्रयोग करते हैं। इसमें मुख्य रूप से डेंगू के पनपने की अधिक संभावना होती है। ऐसे में विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जमा पानी को खाली करने और जिनके घर में लारवा मिल रहा है, उन्हें नोटिस देते हुए जागरूक रहने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed