फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue started to scare, 19 patients found

डराने लगा डेंगू, 19 मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue started to scare, 19 patients found
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में बेड पर लेटे बुखार से मरीज। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। लगातार तापमान गिरने के बाद भी डेंगू के मरीजों में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को भी 19 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन पहले रविवार को यह आंकड़ा केवल 13 था। अब जिले में डेंगू के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 383 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद डेंगू अब डराने लगा है। सरकारी अस्पतालों के वार्ड लगभग भरे हुए हैं। वार्डों में अधिकतर बेड फूल है, इसी कारण अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। अस्पतालों की यह स्थिति तब है जब डॉक्टर अपने स्तर पर मरीजों को साथ-साथ दवाई देने के बाद छुट्टी दे रहे हैं। मगर, ज्यादा स्थिति खराब वाले भी इतने मरीज आ रहे हैं कि डॉक्टरों के लिए भी स्थिति संभालना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आती जाएगी, उसी स्तर पर डेंगू के मामलों में भी कमी आती जाएगी। उनके अनुसार अगर आने वाले दिनों में बारिश आ जाती है और मौसम ठंडा जो जाता है तो डेंगू का खात्मा भी हो जाएगा और जो यह डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं उनपर भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मामले आ रहे है, हमारा प्रयास है कि सभी मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जाएं। वहीं अच्छी बात यह है कि डेंगू के कारण अभी तक किसी की भी मौत नहीं हुई है। - कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला सिटी।
मरीज बोले
सिरसगढ़ से आए प्रदीप ने बताया कि उसे 31 अक्तूबर से तेज बुखार है और 2 नवंबर को अस्पताल में दाखिला हुआ था। मगर, अब पिछले दो दिन से तबीयत में सुधार आने लगा है।
कच्चा बाजार की निवासी तान्या ने बताया कि वह यमुनानगर में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है, मगर वहां उसे तेज बुखार हो गया था। इसके बाद वह कैंट नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने आई है। जहां स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने दाखिल किया हुआ है।
गांव बसौली की गुरमेल कौर ने बताया कि उसे 29 अक्तूबर से तेज बुखार है और उसके दो दिन बाद ही अस्पताल आ गई थी। मगर, अभी तक स्थिति में सुधार नहीं आया है। लगातार सेल डाउन हो रहे हैं।

माजरा साहिब से आए सिमरण सिंह ने बताया कि वह सात दिन से बीमार है और पिछले दिन ही अस्पताल में दाखिल हुआ है। इससे पहले वह प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवा रहा था। मगर, वहां पर कोई भी असर दिखाई नहीं दिया।
बंधुनगर से आए आकाश ने बताया कि उसे पिछले 7 दिन से बुखार है। चार दिन से वह अस्पताल में उपचार करवा रहा है। मगर, अभी तक कोई खास असर दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed